logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

देवता अच्छे कर्म से उठ सकते हैं, लेकिन नीच...., चुनाव आयोग के निर्णय पर अभिनेत्री कंगना राणावत ने दी पहली प्रतिक्रिया


मुंबई: केंद्रीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को असली शिवसेना घोषित कर दिया। इसी के साथ आयोग ने पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह धनुष-बाण भी शिंदे को दे दिया। आठ महीने पहले मुख्यमंत्री का पद खोने वाले उद्धव ने अब पार्टी भी खो दी है। आयोग के इस निर्णय पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी बीच अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी अपनी बात रखी। अभिनेत्री ने अपने घर पर हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए बिना नाम लिए उद्धव पर हमला बोला।

कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, “कुकर्म करने से तो देवताओं के राजा इन्द्र भी स्वर्ग से गिर जाया करते हैं, वो तो सिर्फ़ एक नेता है, जब उसने अन्याय पूर्व मेरा घर तोड़ा था, मैं समझ गई थी, ये शीघ्र ही गिरेगा, देवता अच्छे कर्मों से उठ सकते हैं लेकिन स्त्री का अपमान करने वाले नीच मनुष्य नहीं… ये अब कभी उठ नहीं पाएगा।”

आयोग ने नाम कर लिया था फ्रिज

जून महीने में हुए विवाद के बाद शिंदे गुट ने पार्टी और चुनाव चिन्ह पर दावा किया था। जिसके बाद आयोग ने शिवसेना नाम और चुनाव चिन्ह फ्रिज करते हुए दोनों गुटों को अलग-अलग नाम और चिन्ह आवंटित किये थे। ठाकरे को जहां शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे नाम के साथ मशाल चिन्ह मिला था। वहीं शिंदे गुट का नाम बाळासाहेबांची शिवसेना के साथ 'शील्ड-तलवार' चिन्ह आवंटित किया था।

छह महीने चली आयोग ने लड़ाई

पार्टी के नाम और चिन्ह को लेकर दोनों दलों के बीच चुनाव आयोग में करीब आठ महीने तक लड़ाई चली। पार्टी में दावे को लेकर दोनों दलों ने हजारों पन्नों में दस्तावेज आयोग में जमा कराएं। किसके पक्ष में कितना बहुमत यह भी बताया। लेकिन आखिर में फैसला शिंदे के पक्ष में गया और आयोग ने मुख्यमंत्री शिंदे की अगुवाई वाले गुट को असली शिवसेना घोषित कर दिया।