logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

'ये हालो' जल्द दोबारा सुनाई देगा यह डायलॉग, दयाबेन की वापसी पर निर्माताओं ने दी बड़ी जानकारी


मशहूर टेलीविजन सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 15 साल पूरे हो चुके हैं। इस सीरियल ने अपने 15 साल के सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन  कलाकारों ने दर्शकों को हंसाना नहीं छोड़ा. सीरियल के सबसे मशहूर किरदारों में से एक दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी को फैंस आज भी नहीं भूल पाए हैं. छह साल पहले पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने सीरियल को अलविदा कह दिया था। लेकिन इसके लगातार उनकी वापसी की मांग दर्शकों द्वारा समय-समय पर की जाती रही है। वहीं इसी बीच सीरियल के निर्माता असित मोदी ने एक बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद चर्चा शुरू हो गई है कि, दयाबेन यानी दिशा वकानी जल्द ही वापसी कर सकती हैं। 

सीरियल के 15 साल पूरे होने पर प्रोड्यूसर असित मोदी ने फैन्स को खुशखबरी दी है। असित मोदी ने कहा, '15 साल के सफर में दर्शकों ने सीरियल को खूब प्यार दिया है, लेकिन आज भी फैंस गोकुलधाम सोसायटी के एक सदस्य को हमेशा याद करते हैं। दयाबेन को उनके फैंस बहुत पसंद करते थे. आज भी फैंस को दया का इंतजार है...' मोदी ने आगे कहा, "दयाबेन यानी दिशा वकानी जल्द ही सीरियल में वापसी करेंगी...' 

इस बयान के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है, जिसके तहत दिशा वकानी जल्द दोबारा सीरियल में वापसी करेंगी। दिशा ने 2017 में सीरियल से ब्रेक ले लिया था। बड़े ब्रेक के बाद भी दिशा ने सीरीज में वापसी नहीं की। जिससे कई तरह की चर्चाएं छिड़ गयी। इतना ही नहीं दिशा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हैं। पिछले पांच सालों से एक्ट्रेस को कोई नहीं देख पाया है।

फैंस अक्सर पूछते हैं कि दिशा सीरियल में कब वापस आएंगी। लेकिन अब कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस दिवाली के दौरान एक बार फिर सीरियल में दमदार डेब्यू करेंगी। सीरियल के एक एपिसोड में सुंदरलाल यानी दया के भाई ने ऐलान किया था कि दयाबेन दिवाली पर गोकुलधाम सोसाइटी में आएंगी। आप को बता दे कि, सुंदरलाल रील के साथ रियाल में भी दिशा वकानी के सगे भाई हैं। 

सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बात करें तो यह सीरियल पिछले कुछ दिनों से विवादों के घेरे में है। करीब 15 साल के इस सीरीज के सफर में कई उतार-चढ़ाव आए। लेकिन दिशा वकानी के दोबारा डेब्यू के बाद सीरियल में नया मोड़ आएगा.. ये कहना तो ठीक है। हालांकि, अब देखना होगा यह ऐलान सच होता है या नहीं।