logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

आज से गोवा में शुरू होगा 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव


गोवा: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव आईएफएफआई का 54वां संस्करण आज गोवा में शुरू होगा। कल शाम बम्बोली के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में ब्रिटिश फिल्म कैचिंग डस्ट की स्क्रीनिंग के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी।

इस कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और राज्य मंत्री एल मुरगन के साथ-साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। फेस्टिवल का समापन अमेरिकी फिल्म द फेदरवेट के साथ होगा।

9 दिनों तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में 2 हजार 700 फिल्में दिखाई जाएंगी। इस महोत्सव में मशहूर हॉलीवुड अभिनेता-निर्माता माइकल डगलस को सत्यजीत-रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

इस साल से IFFY ने ओटीटी धारावाहिकों और फिल्मों की गुणवत्ता के लिए पुरस्कार शुरू किए हैं। फिल्म बाजार ने कल से 24 तारीख तक एक सह-उत्पादन बाजार कार्यक्रम का भी आयोजन किया है।