logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

अभिनेता गौतम रोडे बने पिता, पत्नी और अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी ने जुड़वाँ बच्चों को दिया जन्म


अभिनेता गौतम रोडे और अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी कुछ दिन पहले ही जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने हैं। गौतम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैंस को ये खुशखबरी दी. पंखुड़ी ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। इसी बीच गौतम और पंखुड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पंखुड़ी और उनके बच्चों को हाल ही में डिलीवरी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। अस्पताल के बाहर का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर गौतम और पंखुड़ी का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में गौतम और पंखुड़ी अस्पताल के बाहर नजर आ रहे हैं. दोनों ने अपने जुड़वा बच्चों को गोद में लिया हुआ है. इसी बीच पंखुड़ी की गोद में मौजूद बच्चे का चेहरा कैमरे में कैद हो गया है.

Actor Gautam Rode becomes father, wife and actress Pankhuri Awasthi gives birth to twins

गौतम और पंखुड़ी की पहली मुलाकात सीरियल 'सूर्यपुत्र कर्ण' के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों दोस्त बने और कुछ ही दिनों में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों की शादी 5 फरवरी 2018 को हुई थी. इनके बीच 14 साल का अंतर है. लेकिन शादी के बाद पीसीओडी पंखुड़ी की प्रेग्नेंसी में बाधा बनी। काफी कोशिशों के बाद पंखुड़ी प्रेग्नेंट हो गईं और अब वे जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं।