logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Actor Pawan Death: हार्टअटैक से 25 वर्षीय अभिनेता का निधान, टीवी जगत में शोक की लहर


मुंबई: मायानगरी से एक दुःख और धक्का देने वाली खबर सामने आई है। जहां 25 वर्षीय अभिनेता पवन की हार्टअटैक से निधन हो गया है। शुक्रवार सुबह मुंबई स्तिथ निवास पर उन्होंने आखिरी सांस ली। यह जानकारी सामने आते ही टीवी जगत में शोक की लहर है। तमाम लोग निधन पर दुःख जता रहे हैं। सेलेब्रिटी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता पवन हिंदी सहित तेलगू भाषा में बनी कई सीरियल्स में काम किया है।

पवन कर्नाटक के मांड्या के रहने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर का पार्थिव शरीर मुंबई से मांड्या ले जाया जाएगा. जहां एक्टर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन काम के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं, जबकि उनके माता-पिता गांव में रहते हैं। पवन के निधन पर फैन्स के साथ-साथ कर्नाटक के नेताओं और रिश्तेदारों ने भी शोक जताया है. पवन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पवन की मौत से उनके परिवार को भी गहरा सदमा लगा है। मांड्या से एचटी मंजू, केबी चंद्रशेखर, नारायण गौड़ा, बी प्रकाश, बीएल देवराजू, बुकानाकेरे विजया रामेगौड़ा, बी नागेंद्र कुमार, अक्कीहेब्बालु रघु, कुरुबहल्ली नागेश समेत कई नेताओं ने अभिनेता के निधन पर शोक जताया है।