logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Adivi Sesh ने 'जी 2' को लेकर शेयर की एक ताजा अपडेट, बढ़ा लोगों का एक्साइटमेंट


स्पाई थ्रिलर 'G1' की शानदार सफलता के बाद अब अदिवी सेष (Adivi Sesh) के फैन्स को पूरी शिद्दत से जी2 (G2) का इंतजार कर रहे हैं। दर्शक बड़ी बेसब्री से फिल्म की अगली कड़ी का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के सीक्वेल को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अभिनेता अदिवी सेष ने फैन्स की उत्सुकता को बढ़ाते हुए एक पोस्ट शेयर किया। अपने इस पोस्ट में अभिनेता ने फिल्म की अगली कड़ी की तैयारियों को लेकर शुरू काम की तरफ इशारा किया है। 

बता दें, जी1 ने अपनी एंटरटेनिंग कहानी, रोमांचकारी एक्शन सीन्स और एक स्पाई के रूप में आदिवी सेष के शानदार अभिनय ने जहां लोगों का दिल जीता था। इसी के साथ फिल्म समीक्षों ने भी तारीफ की थी। फिल्म की सफलता के बाद से ही दर्शक अगली कड़ी बनाने की मांग कर रहे थे। वहीं जैसे ही फिल्म के सीक्वल पर जानकारी सामने आई, फैंस ने जी1 की वीडियो क्लिप शेयर करना शुरू कर दिया। इसमें अभिनेता अदिवी सेष एक्शन करते दिखाई दरहे हैं। फिल्म का यह वीडियो सोशल मीडिया पार वायरल हो गया। 

इसी वायरल वीडियो पर जवाब देते हुए अभिनेता अदिवी ने फिल्म के सीक्वेल को लेकर बड़ी जानकारी सामने दी है। अपने इस पोस्ट में उन्होंने फैन्स के प्यार के लिए अपना आभार जाहिर किया और खुलासा किया कि वह निर्देशक विनय कुमार और लेखक अब्बुरिरवी के साथ एक गेम-चेंजिंग फिल्म देने के लिए पिछले छह महीनों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आदिवी के दिलचस्प ट्वीट ने भी दर्शकों के एक्साइटमेंट लेवल को डबल कर दिया है। 

इसने पोस्ट ने एक्टर के समर्पण, निर्देशक की ग्रैंड नजरिया और व्यापक तैयारी के साथ फैन्स और फिल्म बिरादरी के बीच एक आशावादी माहौल बना दिया है। कह सकते है कि जी2 स्पाई थ्रिलर शैली को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है।