logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

ग़दर 2 की सफलता के बाद सनी देओल की एक और सुपरहिट फिल्म का आएगा सीक्वल, हुई घोषणा


फिल्म 'गदर 2' को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। फिल्म ने पहले हफ्ते जोरदार कमाई की है। फिल्म के सातवें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। महज छह दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली 'गदर 2' ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है। अपने प्रदर्शन के आठवें दिन गदर 2 ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल के फैन्स की भीड़ उमड़ पड़ी है।

कुल मिलाकर पुरानी फिल्मों के रीमेक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए कई पुराने निर्माता-निर्देशक इसे लेकर उत्सुक हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि 'गदर 2' की अपार सफलता के बाद सनी देओल की एक और फिल्म के सीक्वल की चर्चा शुरू हो गई है।

बताया जा रहा है कि अभिनेता सनी देओल, निर्देशक जेपी दत्ता और निधि दत्ता इन दिनों फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल यानी 'बॉर्डर 2' को लेकर बातचीत कर रहे हैं। 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है। एक विश्वसनीय सूत्र के मुताबिक, ''पिछले 2 से 3 साल से 'बॉर्डर' का सीक्वल बनाने का विचार चल रहा है जिसे अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस पर काम कर रही टीम जल्द ही सीक्वल की घोषणा करेगी।

कहा जा रहा है कि एक्टिंग के अलावा सनी देओल इस फिल्म के प्रोडक्शन में भी हिस्सा लेंगे। 'बॉर्डर' 1997 की सुपरहिट वॉर ड्रामा फिल्म थी। यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। इस फिल्म को उस वक्त दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। इसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, पुनीत इस्सर, पूजा भट्ट, तब्बू, राखी शामिल थे।