logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर में अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद्100वां विभागीय नाट्य सम्मेलन; लोककला, बाल नाट्य सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन


नागपुर: अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद् (All India Marathi Drama Council) का 100वां विभागीय नाट्य सम्मेलन का आयोजन नागपुर (Nagpur) में किया जा रहा है। 24 से 27 अप्रैल के बीच इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। चार दिवसीय आयोजन में व्यावसायिक नाटकों सहित लोककला, बाल नाट्य, संगोष्ठियां सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद् मराठी नाटक को देश सहित दुनिया में फैलने के लिए हर साल नाटक सम्मेलन का आयोजन करती है। इस वर्ष इसका आयोजन नागपुर में किया जा रह है। परिषद् का यह 100वां विभागीय नाट्य सम्मेलन होगा। 24 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच इसका आयोजन शहर के भट्ट सभागृह में किया जाएगा। 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, वहीं 27 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) मौजूदगी में कार्यक्रम का समापन होगा।

चार दिवसीय कार्यक्रम में विविध कामों का आयोजन किया जाएगा। 26 अप्रैल को शाम सात बजे शहर में नाट्य दिंडी का आयोजन किया जाएगा। जिसकी शुरुआत महल के गांधी गेट से होगी। इस दिंडी में 900 कलाकार शामिल होंगे। जिसमें मराठी सिनेमा सहित टीवी कलाकार भी होंगे। यही नहीं इस दौरान व्यावसायिक नाटकों सहित लोककला, बाल नाट्य, संगोष्ठियां सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद् के अध्यक्ष और अभिनेता प्रशांत दामले ने नागपुर के ऐतिहासिक बताया है। अभिनेता ने नागपुर की जनता को इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आवाहन किया है।