logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

अक्षय कुमार हुए भारतीय नगरिक, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिली नागरिकता


बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) हमेशा अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहते हैं। उन्हें बॉलीवुड में अग्रणी अभिनेता के रूप में जाना जाता है। हालाँकि, कनाडाई नागरिकता (Canadian Nationality) होने के कारण उन्हें आलोचना का भी शिकर होना पड़ता है। लेकिन, अब आखिरकार अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता (Indian Nationality) मिल गई है। ये खुशखबरी उन्होंने खुद पोस्ट करके अपने फैंस को दी है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अक्षय कुमार ने ट्वीट किया है। इसमें अक्षय ने भारतीय नागरिकता मिलने की खुशखबरी अपने फैन्स के साथ शेयर की है। नागरिकता का प्रमाणपत्र जारी करते हुए अक्षय ने ट्वीट किया, “दिमाग और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी हैं। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।"

भारतीय नागरिकता मिलने के बाद फिल्म उद्योग में कई लोगों ने अक्षय कुमार को शुभकामनाएं दी हैं।  अक्षय के कुछ फैन्स ने उन्हें बधाई देते हुए कमेंट किया है कि ‘ट्रोलर्स का मुंह हमेशा के लिए बंद हो गया।’ अक्षय कुमार के पास पहले कनाडा की नागरिकता थी। अक्षय की कनाडाई नागरिकता के कारण उन्हें कनाडा कुमार कहकर आलोचना की गई थी। उस वक्त अक्षय ने बताया था कि उन्होंने कनाडा की नागरिकता क्यों स्वीकार की।

एक निजी न्यूज़ चैनल से बात करते हुए अक्षय ने बताया था कि, “कई साल पहले मेरी फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थीं। मेरी लगभग 14-15 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं। उस वक्त मुझे लगा कि मुझे कहीं और काम करना चाहिए।' इसके बाद मैंने कनाडा में रहने वाले अपने दोस्त को फोन किया। उस समय उन्होंने मुझे कनाडा में बसने की सलाह दी। आजकल बहुत से लोग काम के लिए कनाडा आ रहे हैं और उनमें से ज्यादातर भारतीय हैं। उसके बाद मुझे लगा कि मेरी किस्मत मेरे साथ नहीं है। मुझे उसके लिए कुछ करना होगा। मैं वहां कनाडा गया। नागरिकता के लिए आवेदन किया और नागरिकता मिल गयी।” 

यह भी पढ़ें: 

  • Gadar 2 का टिकट खिड़की पर गदर जारी, 15 अगस्त के दिन कमाई का बना डाला रिकॉर्ड