logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

फरदीन और नताशा के बीच सब सही नहीं, दोनों लेंगे तलाक!


एक्टर फरदीन खान ने अपनी एक्टिंग से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है. फिलहाल फरदीन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में हैं। ऐसी अफवाहें हैं कि फरदीन और उनकी पत्नी नताशा माधवानी के बीच झगड़ा हो रहा है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कई दिनों से अलग-अलग रह रहे हैं। इतना ही नहीं, ऐसी अफवाहें भी हैं कि दोनों तलाक ले लेंगे।

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरदीन और उनकी पत्नी नताशा के बीच अनबन चल रही है। दोनों के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई हैं कि दोनों एक साल से एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। फरदीन मुंबई में रहते हैं, जबकि नताशा अपनी मां के साथ लंदन में रहती हैं। अब फरदीन और नताशा ने एक-दूसरे से तलाक लेने का फैसला किया है। तलाक की इस खबर पर फरदीन और नताशा ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

नताशा 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज की बेटी हैं। फरदीन और नताशा 2005 में शादी के बंधन में बंधे। दंपति के दो बच्चे हैं।

फरदीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह कई सालों से एक्टिंग फील्ड से दूर हैं। फरदीन ने 2001 में फिल्म प्रेम अगन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता फिरोज खान ने किया था. उस वक्त वह चॉकलेटी बॉय के नाम से मशहूर थे। फरदीन अपने करियर में 'नो एंट्री' और 'हे बेबी' जैसी मल्टीस्टारर फिल्मों का हिस्सा रहे। लेकिन उन्हें एक भी हिट फिल्म नहीं मिली.