logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: मेलघाट टाइगर रिजर्व में हाथी सफारी हुई बंद, यह कारण आया सामने


अमरावती: जिले के मेलघाट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कोलकास के हाथी 10 से 25 जनवरी तक छुट्टी पर जाने वाले  हैं. वन अधिकारियों ने हाथियों की  छुट्टी मंजूर कर ली है.

अमरावती जिले में मेलघाट टाइगर रिजर्व के तहत कोलकास परिसर में हाथी सफारी को 10 से 24 जनवरी तक 15 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। कोलकास परिसर में लक्ष्मी, जयश्री, चंपाकली और सुंदर माला नाम के चार हाथी हैं और ये साल भर पर्यटकों के लिए सफारी के लिए उपलब्ध रहते हैं। हालांकि ठंड के मौसम में उन्हें 15 दिन का आराम दिया जाता है।इस दौरान उनके पैरो की मसाज की जाती है।

चोपिंग उनके लिए एक तरह की आयुर्वेदिक मसाज है। इस दौरान उन्हें स्वास्थ्यवर्धक भोजन दिया जाता है। इस देखभाल का उपयोग काम करते समय थके हुए पैरों को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है।  इन 15 दिनों के दौरान हाथियों को सफारी और अन्य गतिविधियां से आराम दिया जाता है।  25 जनवरी के बाद एक बार फिर से हाथी सफारी शुरू की जाएगी.