logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Bade Miyan Chote Miyan Teaser Out: एक्शन पैक्ड अवतार में अक्षय और टाइगर ने मचाया तहलका


मुंबई: अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म छोटे मियां बड़े मियां Bade Miyan Chote Miyan का ट्रेलर लांच हो गया है। इस फिल्म में अक्षय के साथ टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के टीजर आने के बाद से दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अल अब्बास जफ़र (Ali Abbas Zafar) निर्देशित फिल्म ईद के मौके पर 10 अप्रैल को रिलीज होगी। 

छोटे मियां बड़े मियां के ऐलान एक बाद से ही यह दर्शको के बीच फिल्म को लेकर बज़्ज़ बना हुआ था। प्रोडक्शन समय-समय पर फिल्म के संबंधित पोस्टर रिलीज कर दर्शकों में उत्सुक्ता बनाए हुए थे। वहीं आज काफी इंतजार के बाद फिल्म का टीजर रिलीज हो गया। टीजर में अभनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की दमदार आवाज और अक्षय कुमार -टाइगर श्रॉफ की दमदार एक्शन से दर्शको में फिल्म को लेकर और उत्सुकता बढ़ गई है। 

विलेन की भूमिका में पृथ्वीराज 
मलयालम फिल्मो के सुपरस्टार पृथ्वीराज इस फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं। टीजर में उनके आवाज से फिल्म में उनकी दमदार भूमिका का जायजा लग गया है। ज्ञात हो कि, पृथ्वीराज की यह दूसरी हिंदी फिल्म है। 2012 में रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका वाली आइए से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 2023 में उनकी आखिरी फिल्म सालार थी। जहां उनके साथ तेलगु अभिनेता प्रभास मुख्य भूमिका थे। फिल्म में पृथ्वीराज के अभिनय की तारीफ की गई। 

यह है स्टार कास्ट 

फिल्म में अक्षय, टाइगर और पृथ्वीराज के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और रोनित रॉय मुख्य भूमिका में हैं। जा पूजा एंटरटेनमेंट और एएजेड फिल्म्स निर्मित इस फिल्म को अली अब्बास जफ़र जफ़र ने निर्देशित किया है। फिल्म इस साल ईद यानी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।