logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

कुट्टारू कोरगाज्जा मंदिर में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने की पूजा-अर्चना


मुंबई: मंगलुरु के प्रसिद्ध कुट्टारू कोरगाज्जा मंदिर में हाल ही में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां पहुंचीं। हाल ही में कैटरीना कैफ को कर्नाटक के इस लोक देवता के मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया, साथ ही अथिया शेट्टी, केएल राहुल और अहान शेट्टी भी वहां मौजूद थे।यह मंदिर एक प्रमुख लोक देवता का घर है। 

स्वामी कोरागाज्जा मंदिर में कैटरीना कैफ

सोमवार की सुबह कैटरीना की मंदिर में दर्शन करते हुए एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। कैट को सफेद सलवार कमीज पहने हुए देखा जा रहा है , अभिनेत्री मंदिर कार्यालय में बैठे मंदिर के अधिकारियों से बात करते हुए दिख रही है । तस्वीर को साझा करते हुए, एक इंस्टाग्राम पेज ने लिखा की, "बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने आज स्वामी कोरागाज्जा से आशीर्वाद लेने के लिए  कुट्टारू में स्वामी कोरागाज्जा आदिस्थल के कार्यालय का दौरा किया।"

केएल राहुल, अथिया, अहान शेट्टी भी पहुंचे

संयोग से, क्रिकेटर केएल राहुल, उनकी पत्नी अभिनेत्री अथिया और उनके भाई अभिनेता अहान को भी रविवार शाम को मंदिर में आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। मंगलुरु के कुट्टारू कोरगाजना मंदिर में तीनों का एक वीडियो सामने आया है । चूंकि अथिया और अहान के पिता सुनील शेट्टी की जड़ें तमिलनाडु में हैं, इसलिए प्रशंसकों को परिवार को कोला (एक पारंपरिक अनुष्ठान) में भाग लेते देखकर आश्चर्य नहीं हुआ।