logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

"2025 की शानदार शुरुआत", प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बोले सिंगर दिलजीत दोसांझ


मशहूर पंजाबी सिंगार और अभिनेता दिलजीत सिंह दोसांझ अपने इलू मिनाती टूर को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनके कोंसार्ट में आने वाली भीड़ और उसको लेकर सरकार द्वारा रखी जा रही शर्तो सहित उसपर गायक द्वारा दिया जा रहा जवाब। तमाम करने के कारण दोसांझ पारंपरिक मीडिया सहीत न्यूज़ मीडिया में भी हॉट टॉपिक बने हुए हैं। इसी बीच दोसांझ पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर भी चर्चा में आ गए। दरअसल, गायक ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास में यह मुलाकात हुई। जिसकी जानकारी खुद गायक ने एक्स पर दी।

अभिनेता ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। मुलाकात के दौरान सिंगार ने पीएम को एक पोट्रेट भी भेंट की। पीएम से मुलाकात के अनुभव को सांझा करते हुए गायक ने लिखा, "2025 की शानदार शुरुआत।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ एक बहुत ही यादगार मुलाकात। हमने बेशक संगीत समेत कई चीज़ों पर बात की!"

गायक से मुलाकात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी बात रखी। पीएम ने लिखा, "दिलजीत दोसांझ के साथ एक शानदार बातचीत! वह सचमुच बहुआयामी है, प्रतिभा और परंपरा का मिश्रण है।  हम संगीत, संस्कृति और बहुत कुछ से जुड़े हुए हैं..."