logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का 73 वर्ष की आयु में सैन फ्रांसिस्को में हुआ निधन


नई दिल्ली: संगीत जगत के महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे। 73 वर्ष की उम्र में सोमवार को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले सप्ताह उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

उस्ताद जाकिर हुसैन, जिनके तबले की तालीम उनके पिता उस्ताद अल्ला रक्खा खां से मिली थी। उन्होंने महज 11 साल की उम्र में अमेरिका में अपना पहला कॉन्सर्ट दिया था। उस्ताद जाकिर हुसैन का संगीत करियर शानदार रहा। उन्होंने तीन ग्रैमी अवॉर्ड्स जीते थे और उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से भी नवाजा गया। वे तबले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा दिलाने वाले प्रमुख शख्सियत थे। उनकी गायन और वादन शैली ने शास्त्रीय संगीत को पूरी दुनिया में लोकप्रिय किया। 

उस्ताद जाकिर हुसैन ने 1978 में कथक नृत्यांगना एंटोनिया मिनीकोला से शादी की थी और उनकी दो बेटियां हैं, अनीसा कुरैशी और इसाबेला कुरैशी। इसके अलावा, उन्होंने फिल्मों में भी अभिनय किया, जिसमें 1983 की फिल्म 'हीट एंड डस्ट', 'द परफेक्ट मर्डर' (1988), 'मिस बैटीज चिल्डर्स' (1992), और 'साज' (1998) शामिल हैं। 

उनका तबले पर जादू और संगीत की दुनिया में योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति है, लेकिन उनका संगीत और विरासत हमेशा हमारे साथ रहेगी।