logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Filmfare Awards 2023: अंकुश गेडाम ने जीता बेस्ट डेब्यू मेल का अवार्ड, झुंड में निभाई थी प्रमुख भूमिका


68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। पुरस्कार समारोह गुरुवार (27 अप्रैल) को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। अवॉर्ड सेरेमनी को सलमान खान ने होस्ट किया। आयुष्मान खुराना और मनीष पॉल को-होस्ट थे।

मशहूर डायरेक्टर नागराज मंजुले के लिए इस साल का फिल्मफेयर अवॉर्ड खास रहा।नागराज मंजुले की फिल्म झुंड' के अंकुश गेडाम ने इस पुरस्कार समारोह में बेस्ट डेब्यू मेल' का पुरस्कार जीता। अंकुश ने फिल्म 'झुंड' में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके रोल को सराहा भी गया था।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद अंकुश को बढ़ाई बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। झुंड से जुड़े कलाकारों से लेकर आम नागरिक तक अंकुश को बधाई दे रहे हैं। 'महाराष्ट्र लाफ्टर फेयर' फेम गौरव मोरे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर कर अंकुश को बधाई दी है। गौरव ने अंकुश के लिए "लव यू भाई" कहते हुए एक विशेष पोस्ट साझा की।

इसी बीच इस साल के फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में दो फिल्में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'बधाई दो' नॉमिनेट हुईं। राजकुमार राव ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए आलिया भट्ट जीता।