logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Gadar 2 ने बॉक्सऑफिस के सारे रिकॉर्ड किये ध्वस्थ, 450 करोड़ के आंकड़े को किया पर


सनी देओल (Sunny Doel) की ग़दर 2 (Gadar 2) ने टिकट खिड़की पर जमकर ग़दर मचाया हुआ है। 11 अगस्त को शुरू हुआ यह ग़दर लगातार जारी रही। फिल्म ने नया कीर्तिमान बना लिया है। रविवार को फिल्म ने 450 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। इसी के साथ ग़दर तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है जिसने देश में 450 करोड़ रूपये कमाएं हैं। इसके पहले पठान और बाहुबली 2 ने यह आंकड़ा छुआ है। 

सनी देओल अभिनीत ग़दर 2001 में रिलीज हुई थी। इस दौरान फिल्म ने टिकट खिड़की  पर झंडे गाड़ दिए थे। फिल्म सुपर हिट हुई थी। 22 साल बाद 11 अगस्त को फिर रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज होते ही सिनेमा घरों में दर्शकों की बाढ़ ला दी। मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल थियेटर में दर्शकों की ऐसी भीड़ लगी जो शायद पिछले कुछ सालों में लोगों ने देखा नहीं था। 11 अगस्त से शुरू हुआ ग़दर लगतार जारी है।

फिल्म ने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है। तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 7.10 करोड़ का कारोबार किया। वहीं शनिवार को फिल्म ने कमाई में 90 प्रतिशत का उछाल के साथ 13.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया। इस के साथ फिल्म ने केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 438.70 के आकड़े को छू लिया। जिस तरह फिल्म की कमाई में शनिवार को उछाल देखा गया, उसी के अनुरूप रविवार को होने का अनुमान लगाया जारहा है। जिसके बाद ग़दर भारत की तीसरी फिल्म बन गई है, जिसने 450 करोड़ दे ज्यादा का बिजनेस किया है।