logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Gadar 2 ने बॉक्सऑफिस पार गड़ा झंडा, केजीएफ 2 का तोडा रिकॉर्ड


सनी देओल की 'गदर 2' इस वक्त चर्चा में है। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. रिलीज के पहले दिन से ही सिनेमाघरों में गदर 2 का क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ की कमाई की. अब ग़दर 2 ने कमाई के मामले में कन्नड़ एक्टर यश की सुपरहिट केजीएफ 2 को पीछे छोड़ दिया है।

ग़दर 2 ने 15 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। ग़दर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 426.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के 16वें दिन यानी 25 अगस्त को 12.50 करोड़ का बिजनेस किया है, जिससे फिल्म का अब तक कुल कलेक्शन 438.70 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म ने ग्लोबली 519 करोड़ का कलेक्शन किया है।

केजीएफ 2 ने भारत में 434 करोड़ का कलेक्शन किया। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दो फिल्में हैं। इसमें शाहरुख खान की 'पठान' भी शामिल है। 'पठान' ने भारत में 543 करोड़ की कमाई की. जबकि एसएस राजामौली की बाहुबली 2 के हिंदी डब वर्जन ने 510 करोड़ का कलेक्शन किया था। ग़दर 2 की बॉक्स ऑफिस कमाई को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही भारत में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।