logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Entertainment

Gadar 2 का दूसरे हफ्ते भी का ग़दर जारी, शनिवार को फिल्म ने कमाएं इतने करोड़


सनी देओल (Sunny Doel) की ग़दर 2 (Gadar 2) ने टिकट खिड़की पर जमकर ग़दर मचाया हुआ है। 11 अगस्त को शुरू हुआ यह ग़दर दूसरे हफ्ते के शनिवार को भी जारी रही। फिल्म ने शनिवार को 31.07 करोड़ का कारोबार किया। इसी के साथ नौ दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 336.20 करोड़ रूपये कमा चुकी है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के फिल्म समीक्षकों ने 45 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करने का अनुमान लगाया है। 

सनी देओल अभिनीत ग़दर 2001 में रिलीज हुई थी। इस दौरान फिल्म ने टिकट खिड़की  पर झंडे गाड़ दिए थे। फिल्म सुपर हिट हुई थी। 22 साल बाद 11 अगस्त को फिर रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज होते ही सिनेमा घरों में दर्शकों की बाढ़ ला दी। मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल थियेटर में दर्शकों की ऐसी भीड़ लगी जो शायद पिछले कुछ सालों में लोगों ने देखा नहीं था। 11 अगस्त से शुरू हुआ ग़दर लगतार जारी है। 

फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के अनुसार, फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी शुक्रवार को 20.50 करोड़ और शनिवार को 31.07 करोड़ रूपये कमाएं। इसके बाद फिल्म ने अब तक 336.20 करोड़ रूपये कमा चुके हैं। वहीं फिल्म की जिस रफ़्तार से चल रही है उसके देखते हुए फिल्म दूसरे हफ्ते के समाप्त होते ही 400 करोड़ का आकड़ा पार कर जाएगी। 

फिल्म ने सनी के करियर को दिया जीवनदान 

ग़दर 2 ने सनी देओल के करियर को बड़ा सहारा दिया है। बीते कुछ सालो में सनी का करियर फ्लॉप फिल्मों से घिरा हुआ था। सनी की लगातार 10 से ज्यादा फिल्म फ्लॉप हुई। वहीं ग़दर 2 की हिट होते ही उनका डूबता करियर फिर से रास्ते पर आ गया है। इसी के साथ ग़दर 2 सनी की पहली फिल्म है जिसने 100, 200 और 300 करोड़ रूपये कमाएं हैं।

यह भी पढ़ें: 

  • ग़दर 2 की सफलता के बाद सनी देओल की एक और सुपरहिट फिल्म का आएगा सीक्वल, हुई घोषणा