logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

दूल्हे राजा अनंत अंबानी फूलों से सजी कार में निकले, एंटीलिया से बाहर


मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपनी शादी की पूर्व संध्या पर, अनंत और राधिका को कड़ी सुरक्षा के बीच अंबानी निवास एंटीलिया से बाहर निकलते हुए देखा गया।

हालांकि, यह जोड़ा अलग-अलग कारों में एंटीलिया से निकला। अनंत को अपनी सफेद रंग की रोल्स रॉयस में बाहर निकलते हुए देखा गया, जबकि राधिका एक लांसर में बाहर निकलीं। वह नीले और सुनहरे रंग का सलवार सूट पहने हुए देखी गईं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मुख्य शादी की रस्में 12 जुलाई को शुभ विवाह समारोह के साथ शुरू होंगी। ड्रेस कोड भारतीय पारंपरिक है। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद का दिन होगा और ड्रेस कोड भारतीय औपचारिक Indian formal wear है। 14 जुलाई को मंगल उत्सव या शादी का रिसेप्शन होगा और ड्रेस कोड भारतीय ठाठ है।