logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

ऋतिक रोशन ने एक्स-वाइफ सुजैन खान को किया चीयर, बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ दिए पोज़ – देखें तस्वीरें


मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान का रिश्ता तलाक के 10 साल बाद भी दोस्ताना बना हुआ है। हाल ही में इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब ऋतिक ने हैदराबाद में सुजैन के इंटीरियर डिजाइन वेंचर ‘द चारकोल प्रोजेक्ट’ के विस्तार के मौके पर उनका समर्थन किया। मुंबई में मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद, सुजैन खान ने हैदराबाद में ‘द चारकोल प्रोजेक्ट’ की दूसरी गैलरी का शुभारंभ किया। इस भव्य लॉन्च पार्टी में गौरी खान, ज़ोया अख्तर, शालिनी पासी और नीलम कोठारी जैसी कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की।

इस खास मौके पर ऋतिक रोशन भी अपनी एक्स-वाइफ का हौसला बढ़ाने पहुंचे और उन्होंने सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस  तस्वीर में ऋतिक, सुजैन, उनके बेटे ऋदान और अर्सलान गोनी के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं।

ऋतिक और सुजैन ने 2000 में शादी की थी और उनके दो बेटे ऋहान और ऋदान हैं। 2014 में तलाक के बावजूद दोनों अच्छे दोस्त बने हुए हैं और अपने बच्चों की परवरिश में मिलकर योगदान दे रहे हैं।

दोनों अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होकर दोस्ती की मिसाल पेश कर रहे हैं। ऋतिक और सुजैन की इस दोस्ती को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।