logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

जैकलीन फर्नांडिस की बढ़ी मुश्किलें; ईडी का बड़ा दावा- सबूतों से की छेड़छाड़, देश से भागने की फ़िराक में थी


नई दिल्ली: 200 करोड़ की ठगी मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री को लेकर बड़ा दावा किया है। जांच एजेंसी ने अदालत में बताया कि, अभिनेत्री ने सबूतों के साथ छेड़छाड़ किया है, इसी के साथ वह देश छोड़कर जाने की कोशिश की थी लेकिन एनओसी जारी करने के बाद वह सफल नहीं हो पाई थी। हालांकि, अदालत ने अभिनेत्री की जमानत को 10 नवंबर तक बढ़ा दिया है। 

जांच में नहीं की सहयोग

ईडी ने अदालत में अभिनेत्री की जमानत याचिका को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि जैकलीन ने कभी भी जांच में सहयोग नहीं किया। जब भी सबूत दिखाकर या अन्य आरोपियों के सामने बैठाकर पूछताछ की गई बस कबूल किया। जांच के दौरान जैकलीन का बर्ताव ठीक नहीं रहा है। वो सबूतों और गवाहों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

महाठग ने लिखा पत्र 

अदालत में चल रही सुनवाई के बीच जेल में बंद  सुकेश चंद्रशेखर ने चिट्ठी लिखी है। अपनी चिट्ठी में उसने लिखा, अभी जो मेरे ऊपर जो आरोप है, वो महज अभी आरोप है, महज एक कहानी है, जिसे कोर्ट में सबूतों के साथ पेश करना होगा।" जैकलीन को निर्दोष बताते हुए सुकेश ने लिखा, ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जैकलीन को पीएमएलए के तहत आरोपी बना दिया गया है। हम दोनो एक रिश्ते में थे और उसी के तहत मैंने जैकलीन और उसके परिवार को गिफ्ट दिए, तो उसमे जैकलीन का क्या दोष। ज्ञात हो कि, सुकेश अभी मंडोली जेल में बंद है।