logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

कियारा के 30 करोड़ के नेकलेस पर आया सबका दिल


कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में हमें हर दिन सेलिब्रिटीज के नये लुक देखने को मिल रहे है। ऐसे में हमारे बॉलीवुड सुपरस्टार ने अपना जलवा रेड कारपेट पर ही नहीं बल्कि आफ्टर पार्टी में भी खूप बिखेर रखा है।  

हमारी बॉलीवुड की ब्यूटीफुल डीवा  कियारा आडवाणी ने 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शानदार डेब्यू किया। अभिनेत्री शनिवार को रेड सी फिल्म फाउंडेशन के वीमेन इन सिनेमा गाला डिनर में शामिल हुईं। इस दौरान किआरा ने एक बहुत ही खूबसूरत पिंक एंड ब्लैक कोर्सेट गाउन पहना जिसके साथ उन्होंने बुल्गारी का एक बहुत ही क्लासी नेकलेस अक्सेसरी में पेअर किया।

कियारा की रिचर्ड गेरे के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। गाला डिनर में कियारा ने रनवे ब्राइड एक्टर रिचर्ड गेरे के साथ पोज दिया। तस्वीर में रिचर्ड गेरे और कियारा को कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। रिचर्ड गेरे को सूट पहने देखा जा सकता है जबकि कियारा ने रात के लिए सुंदर गुलाबी रंग चुना। इस दौरान कियारा के नेकलेस ने सब का ध्यान अपनी ओर खिंचा।

आखिर क्या है इस नेकलेस की खासियत?

आप नेकलेस की कीमत सुनकर चौक जाएंगे। आपको बता दे की इस ब्वल्गारी के नेकलेस की खास बात है इस पर लगा डायमंड और उसकी की कीमत।  कियारा  के ब्वल्गारी नेकलेस की कीमत 30 करोड़ रूपए है। नेकलेस पर लगा पिंक डायमंड की कीमत ने इस नेकलेस को और ज़ादा स्पेशल बना दिया है।  

कियारा इंस्टाग्राम पर अपनी कान्स डायरी की तस्वीरें साझा कर रही हैं। इस कार्यक्रम के लिए, कियारा आडवाणी को प्रबल गुरुंग की  एक गुलाबी और काले रंग का कोर्सेट गाउन पहने हुए देखा गया, जिसमें पीछे की तरफ एक बड़ा क्यूट बौ बना था । शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस को बालकनी के पास पोज देते हुए देखा जा सकता है। अन्य तस्वीरों में, अभिनेत्री को स्टाइलिस्ट और टीम से घिरा हुआ देखा जा सकता है, जिन्हें उनके बाल और ड्रेस ठीक करते देखा जा सकता है। आखिरी फ्रेम में कियारा को लिफ्ट में प्रवेश करने से पहले कैमरे का अभिवादन करते देखा जा सकता है। कियारा आडवाणी ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, "यादगार रात।"