logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शाहरुख खान के विविध लुक शेयर कर नागपुर पुलिस ने किया ट्वीट, हो रहा वायरल


नागपुर: अभिनेता शाहरुख़ खान की फिल्म 'जवान' का क्रेज देखने को मिल रहा है। मुश्किलों से गुजर रहे बॉलीवुड की इस फिल्म से उम्मीदें भी हैं. कुछ लोग उदयनिधि स्टालिन के इस फिल्म से जुड़े होने से इसका विरोध भी कर रहे हैं। लेकिन नागपुर पुलिस ने जवान के पोस्टर को साझा करते हुए नागरिकों को सतर्क रहने का एक संदेश दिया है।

नागपुर शहर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का पोस्टर है जिसमें शाहरुख खान इस फिल्म में निभाई गईं 5 अलग-अलग भूमिकाओं में तस्वीरें नजर आ रहे हैं।

नागपुर पुलिस ने ट्वीट किया है, “यह अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड सेट करने जैसा है।” साथ ही कैप्शन में लिखा है, “जब आप ऐसे पासवर्ड रखते हो न, तो कोई भी धोखेबाज टिक नहीं सकता।”

नागपुर पुलिस का ये पोस्ट वायरल हो गया है। फिल्म के लिए दीवानगी को देखते हुए, नागपुर पुलिस ने इस तरह साइबर अपराध के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा की है।