logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उदयनिधि स्टालिन के बयान पर भड़के नितीश भरद्वाज, बोले- जानबूझकर विवाद खड़ा करने का प्रयास


नागपुर: डीएमके (DMK) नेता और तमिलनाड सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन (Udaynidhi Stalin) सहित कांग्रेस (Congress) नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarun Kharge) के बेटे प्रियांक खड़गे द्वारा सनातन पर दिए बयान के बाद से विवाद शुरू है। इस विवाद में अभिनेता और महाभारत में कृष्ण का कालजयी किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज (Nitish Bhardwaj) भी कूद गए है। भारद्वाज ने सनातन शब्द का विरोध करने वालो को आड़े हाँथ लेते हुए कहा है की इस शब्द का मकसद इतना सरल है बावजूद इसके लोग जानकर भी सिर्फ विवाद खड़ा करने के लिए बेफिजूल की बातें कर रहे है।

अभिनेता भरद्वाज नागपुर में आयोजित संस्कार भारती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे जहां अपनी बात रखते के दौरान यह बात कही। अभिनेता ने कहा, “सनातन को लेकर लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया है। यह भी इसलिए है उन्हें उसका मतलब पता है, लेकिन वह समझना नहीं चाहते। संस्कृत शब्द इतना सरल है। उसमें शब्दों की उत्पति, विग्रह उसके नियम दिए रहते हैं। सनातन का अर्थ है सना मतलब प्राचीन और तन मतलब काल है। यानि जो सदियों से चली आ रही है, जो शाश्वत है वह सनातन है।”

भरद्वाज ने कहा, “हमारे यहाँ ब्रम्हा, विष्णु और महेश को सनातन कहा गया है। वहीं देवी, लक्ष्मी, दुर्गा को सनातनी कहा गया है। भगवत गीता में भी भगवन कृष्ण ने आत्मा को सनातन कहा है। क्योंकि, आत्मा नित्य और नश्वर है।” उन्होंने आगे कहा, “जो जीवन का प्रवाह है जो संस्कृति बन जाती है वही सनातन है।”

ज्ञात हो कि, बीते दिनों स्टालिन सहित मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियांक खरगे के साथ बिहार सरकार में मंत्री चंद्रशेखर लगातार सनातन और रामायण को लेकर अपशब्द और विवादित बयान दे रहे हैं। स्टालिन ने सनातन को डेंगू, मलेरिया से समाप्त करने की बात कही। जिस पर मल्लिकार्जुन सहित उनके बेटे ने बयान का समर्थन किया। वहीं आरजेडी नेता चंद्रशेखर ने रामायण और राजा राम को बेहद निचले स्तर की बयानबाजी बोली है।

देखें वीडियो: