logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Entertainment

प्रसिद्ध मराठी फिल्म निर्देशक, लेखक सुभाष भुरके का निधन


पुणे: अखिल भारतीय फिल्म निगम के पूर्व सचिव, फिल्म लेखक, निर्देशक सुभाष भुरके का शनिवार को पुणे में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी, बेटा, बेटी और पोते-पोतियां हैं।

भुरके ने ‘नवरा म्हणू नये आपला’ फिल्म से बतौर सहायक निर्देशक अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। बाद में राजा ठाकुर, भालजी पेंढारकर के सहायक के रूप में काम किया। 1976 की फिल्म सोयरिक का स्वतंत्र रूप से निर्देशन किया।

इसके बाद उन्होंने मराठी फिल्म सौभाग्य, गांव नंबर एक का भी निर्देशन किया। उन्होंने कथा पटकथा संवाद, लघु फिल्म, सिने पत्रकार के रूप में भी काम किया। भुरके ने मराठी फिल्म कॉर्पोरेशन की स्थापना के समय से ही इसके कार्यकर्ता, उपाध्यक्ष और कार्यकारी के रूप में काम किया।

भुरके 20 सालों तक अखिल भारतीय मराठी फिल्म निगम (एआईएमएफसी) के उपाध्यक्ष रहे। उन्होंने शालिनी सिनेटोन, जय प्रभा स्टूडियो को बचाने की लड़ाई में भी भाग लिया। वह फिल्म कॉर्पोरेशन द्वारा चित्रकारी पुरस्कार से सम्मानित भी हुए थे।