logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Entertainment

OMG 2 का जलवा बरक़रार, शनिवार को 10cr से ज्यादा कमा 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल


अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ओह माय गॉड 2 का बॉक्सऑफिस पर जलवा बरकरार है। शनिवार को फिल्म ने 10 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। इसी के साथ फिल्म ने 100 करोड़ के अकड़े को भी पार कर लिया है। ओएमजी 2 अक्षय कुमार की 16वीं फिल्म हैे जो 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई है। 

ज्ञात हो कि, फिल्म ओएमजी 11 अगस्त को सिनेमा घरो में प्रदर्शित हुई थी। ओएमजी 2 के साथ सन्नी देओल की ग़दर 2 भी सिनेमाघरो में आई। फिल्म ने ओएमजी को कड़ी टक्कर दी। पहले दिन से ग़दर 2 ने थियेटर में ग़दर मचा दिया। मल्टीप्लेक्स के साथ सिंगल थियेटर में भी फिल्म को देखने दर्शकों की भीड़ लग गई। ग़दर से मिले कड़ी टक्कर के बावजूद ओएमजी 2 स्थिरता के साथ आगे बढ़ती गई। 

फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 85.5 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी शुक्रवार को 6.03 करोड़ और शनिवार को 10.04 करोड़ का कारोबार किया। शनिवार को बिजनेस के बाद फिल्म 100 करोड़ की क्लब में शामिल हो गई। वहीं फिल्म की गति को देखते हुए समीक्षक अनुमान लगा रहे हैं कि, वीकेंड ख़त्म होते ही 125 करोड़ की कमाई कर लेगी। वहीं दूसरे हफ्ते में 150 अंक को भी पार कर सकती है।

अक्षय की 16वीं फिल्म जिसने कमाएं 100 करोड़ 

ओएमजी 2 के 100 करोड़ में शामिल होते ही अक्षय कुमार की यह 16वीं फिल्म बन गई है, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। बीते कुछ सालों से अक्षय कुमार लगातार फ्लॉप फिल्मो से जूझ रहे थे। सूर्यवंशी को छोड़ दें तो अक्षय की लगभग छह से सात फिल्म फ्लॉप हुई है। वहीं ओएमजी 2 के हिट होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।