logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Entertainment

शादी के बंधन में बंधे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें


जयपुर: रविवार को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी उदयपुर के ताज लेक पैलेस में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। सोमवार को परिणीति ने शादी की ऑफिशियल तस्वीरें शेयर कीं। इस जोड़े ने क्रीम वेडिंग आउटफिट पहना था।

परिणीति ने अपने कैप्शन में लिखा, “नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया था। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहा था। आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। हमारा हमेशा के लिए अब शुरू होता है।”

शादी परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों और कई मंत्रियों की मौजूदगी में हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आदित्य ठाकरे, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और संजीव अरोड़ा इस शादी में मौजूद थे।