Revati Sule-Sarang Lakhani की शादी की तारीख आई सामने, इस दिन दोनों लेंगे सात फेरे!
नागपुर/मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की प्रमुख शरद पवार की नाती और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले के परिवार में शादी की शादी की खुशियां छाई हुई है। सांसद सुले की बेटी रेवती सुले और मशहूर उद्योगपति अरुन लखानी के बेटे सारंग लखानी शादी के बंधन में बधने वाले हैं। इसको लेकर दोनों परिवार में तैयारी भी शुरू है। हालांकि, दोनों किस दिन शादी के बंधन में बधेंगे इसको लेकर कयासों का दौर शुरू था। हालांकि, अब इन कयासों पर विराम लग गया है। दोनों कब शादी के बंधन में बधेंगे इसकी तारीख भी सामने आ गई है। इसके तहत 20 जून को दोनों सात फेरे लेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, बारामती में यह शादी होगी। यह समारोह पारिवारिक और पारंपरिक अंदाज में आयोजित किया जाएगा। जिसमें पूरा पवार परिवार सहित खास मेहमान शामिल होंगे। इसी के साथ राजनीतिक दलों के नेता भी इसमें मौजूद रहेंगे। ज्ञात हो कि, उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार के निधन पश्चात पवार परिवार में यह पहली शादी है।
admin
News Admin