logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में फिल्म 'इमरजेंसी' की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री नितिन, कंगना रनौत और अनुपम खेर भी रहे मौजूद


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को नागपुर में कंगना रनौत और अनुपम खेर की फिल्म 'इमरजेंसी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। कंगना ने इंस्टाग्राम पर स्क्रीनिंग की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इनमें से एक तस्वीर में गडकरी, कंगना और खेर एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

नितिन गडकरी ने भी एक्स पर फिल्म 'इमरजेंसी' की टीम की भी प्रशंसा की और कहा कि “उन्होंने हमारे देश के इतिहास के काले अध्याय को इतनी प्रामाणिकता और उत्कृष्टता के साथ प्रस्तुत किया है।”

नितिन गडकरी ने पोस्ट किया, “नागपुर में कंगना रनौत जी और श्री अनुपम खेर जी अभिनीत फिल्म इमरजेंसी की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुआ। मैं फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं को हमारे देश के इतिहास के काले अध्याय को इतनी प्रामाणिकता और उत्कृष्टता के साथ प्रस्तुत करने के लिए तहे दिल से धन्यवाद देता हूँ। मैं सभी से यह फिल्म देखने का आग्रह करता हूँ, जो भारत के इतिहास के एक महत्वपूर्ण कालखंड को दर्शाती है।”

अनुपम खेर और कंगना रनौत द्वारा अभिनीत यह फिल्म 'इमरजेंसी' 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें श्रेयस तलपड़े और दिवंगत सतीश कौशिक ने भी अदाकारी की है।