logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही विक्की कौशल की फिल्म बैड न्यूज़ डे ओने पर की 8.5 करोड़ की कमाई


मुंबई: शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई  विक्की कौशल अभिनीत और आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म बाद न्यूज़ इस बॉलीवुड फ़िल्म ने 8.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की, पहले दिन के आंकड़े बैड न्यूज़ को विक्की के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फ़िल्म बनाते हैं, क्योंकि यह रिकॉर्ड पहले 2019 की उरी के नाम था, जिसने पहले दिन 8.2 करोड़ रुपये कमाए और भारत में 245 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की।

पहले दिन बैड न्यूज़ की कुल ऑक्यूपेंसी सिर्फ़ 22.83 प्रतिशत थी, जिसमें ज्यादातर लोगों ने फिल्म के नाइट शो देखे। मुंबई में, जहां 835 शो हैं, वहां 20.75 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी गई। दिल्ली और एनसीआर में 1054 शो के साथ 26 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी गई। विक्की के फैंस को इस मूवी का बेसब्री से इंतज़ार था, फैंस इस मूवी के लिए काफी उत्साहित थे, फिल्म की टीम ने अपने प्रचार में शानदार प्रदर्शन किया।

बैड न्यूज़ को क्रू और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया जैसी फिल्मों के साथ रखा जा रहा है, जो दोनों ही शहरी दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई थीं। क्रू ने 10.28 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपनी यात्रा शुरू की और 89.92 करोड़ रुपये कमाए, और तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 7.02 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपनी यात्रा शुरू की और 80.88 करोड़ रुपये कमाए। अब देखते है आगे इस मूवी का प्रदर्शन। 

 बैड न्यूज़ में त्रिप्ति डिमरी और एमी विर्क को भी कास्ट किया गया है। आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।