logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

सारा तेंदुलकर के फ्लोरल लहंगे की कीमत जानकर हो जाओगे हैरान!


मुंबई: सारा तेंदुलकर क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर की बेटी हैं। हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी के जश्न में सारा तेंदुलकर ने पाउडर ब्लू एम्बेलिश्ड लहंगा पहन कर शिरकत की थी। इस खूबसूरत  लहंगा सेट में सारा ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। लेकिन आप इस लहंगे की कीमत जानकर हैरान हो जायेगे।


सारा तेंदुलकर का एथनिक लुक:

सारा तेंदुलकर का पाउडर ब्लू और आइवरी फ्लोरल लहंगा सेट सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है। यह खूबसूरत लेहंगा सेट डिजाइनर सीमा गुजराल के लेबल  से लिया गया है। यह ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है , और इसे पाउडर ब्लू फ्लोरल लहंगा सेट नाम दिया गया है। और इस बेहद खूबसूरत लेहंगेकी कीमत  ₹2,48,000 रूपये है। सारा के सीमा गुजराल लहंगा सेट में एक ब्लाऊज़ , एक लहंगा स्कर्ट और एक दुपट्टा है। इस लहंगे पर आइवरी बेस के उपर पाउडर ब्लू थ्री-डायमेंशनल फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गयी है , जिसमे क्रिस्टल, मोती और सेक्विन से सजा हुआ है।  सारा के स्लीवलेस ब्लाउज़ में डीप नेकलाइन, पर्ल टैसल्स से सजी स्कैलप्ड हेम, बैकलेस डिज़ाइन है , जबकि लहंगे में हाई-राइज़ कमर और फ्लेयर्ड ए-लाइन स्कर्ट है। उन्होंने अपने हाथों पर मैचिंग एम्ब्रॉयडरी नेट दुपट्टा डालकर लुक को पूरा किया। यह पहनावा शादी में ब्राइड्समेड्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।

सारा ने इस पहनावे को मोतियों से सजे क्लच, खूबसूरत डायमंड चोकर, ड्रॉप इयररिंग्स और ब्रेसलेट के साथ पहना। उन्होंने अपने बालों को बीच से आधा ऊपर और आधा नीचे की तरफ़ बांधा और इस पर बेबी ब्रीथ ब्लॉसम के नाजुक फूल लगाए। मेकअप में गहरे रंग की भौंहें, गुलाबी होंठ, काला आईलाइनर, लाल रंग के गाल, मस्कारा से सजी पलकें और चमकीला गुलाबी आई शैडो मेकअप को पूरा कर रहे थे। इस दौरान सारा बेहद खूबसूरत लग रही है। सारा बारे में कहा जाता है कि वे क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं। हालाँकि, दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कभी कोई टिप्पणी नहीं की।