logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

धनुष बाण किसका: चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे गुट को जवाब देने के लिए कल तक का दिया समय


नई दिल्ली: अंधेरी उपचुनाव (Andheri By-Poll Election) के पहले एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने चुनाव आयोग (Election Commission of India) को जल्द से जल्द चुनाव चिन्ह पर निर्णय लेने की मांग की है। शिंदे गुट के इस मांग पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) को नोटिस जारी कर शनिवार दोपहर दो बजे तक अपना जवाब भेजने का आदेश दिया है। वहीं आयोग से आई नोटिस के बाद यह यह चर्चा शुरू हो गई है कि,क्या 14 अक्टूबर के पहले चुनाव चिन्ह पर निर्णय हो जाएगा?

चुनाव चिन्ह मिलेगा या फ्रिज होगा

शिंदे और ठाकरे दोनों गुटों ने धनुष-बाण चिन्ह पर दावा किया है। आज शिंदे समूह ने चुनाव आयोग के समक्ष दस्तावेज जमा किए हैं। इस दावे पर तत्काल संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने कल दोपहर 2 बजे तक दस्तावेज जमा करने की समय सीमा दी है। तो अब देखना होगा कि कल ठाकरे समूह कितना सबूत पेश करेगा. साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि अंधेरी में उपचुनाव से पहले चुनाव चिन्ह पर फैसला होगा या फिर चुनाव चिन्ह को फ्रीज कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रमुख पद पर किया दावा

एक ओर जहां शिंदे गुट ने चुनाव चिन्ह पर जल्द निर्णय देने की मांग की है। वहीं दूसरी तरह दस्तावेज जमा कर पार्टी, चिन्ह सहित पार्टी प्रमुख पद पर दावा कर दिया है।  शिंदे गुट की ओर से चुनाव आयोग को एक हलफनामा सौंपा गया है जिसमें 40 विधायकों और 12 सांसदों समेत लाखों प्राथमिक सदस्यों का जिक्र है. इस पत्र में खुलासा हुआ है कि शिंदे की ओर से शिवसेना के पार्टी अध्यक्ष पद का दावा किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद शुरू हुई सुनवाई

शिंदे समूह के विद्रोह के बाद निलंबित विधायकों और पार्टी के लिए चुनाव आयोग में शिवसेना द्वारा किए गए दावे के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई थी। सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के समक्ष सुनवाई के बाद संविधान पीठ ने चुनाव आयोग को इस संबंध में सुनवाई कर फैसला लेने का निर्देश दिया। इसी के तहत अब चुनाव आयोग में सुनवाई चल रही है।