logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

हाथ में जूता लेकर विधानसभा पहुंचे फडणवीस, तस्वीर हुई वायरल


मुंबई: राज्य विधानसभा का मॉनसून सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें वह अपना जूता हाथ में लेकर विधानसभा के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फडणवीस की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

राज्य विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से मुंबई में शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस विधानसभा पहुंचे। जिस समय फडणवीस विधानसभा पहुंचे बारिश आरही थी। बारिश में जुटे भीग न जाए और विधानसभा और विधान परिषद में गंदगी न हो इसको देखते हुए फडणवीस ने जूता उतर दिया और उसे हाथ में लेकर विधानसभा की तरफ चल दिए। इसी समय किसी ने फडणवीस की तस्वीर लेली जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग फोटो को शेयर कर इसको लेकर उपमुख्यमंत्री की तरफ कर रहे हैं। 

आचार्य तुषार भोसले ने भी वही फोटो ट्वीट करते हुए कहा कि वह संघ संस्कार के स्वयंसेवक नेता हैं। देवेन्द्र फड़नवीस की सादगी को बीजेपी नेताओं समेत कई लोगों ने महसूस किया है. कुछ नेटिज़न्स ने भी इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए कहा है कि यह देवेन्द्र फड़नवीस से सीखने लायक है।