logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

R Madhavan बने FTII के अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया ऐलान


राष्ट्रीय फिल्म उद्योग रोकेट्री: द नम्बी इफेक्ट के अभिनेता आर माधवन (R Madhavan) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। केंद्र सरकार ने अभिनेता को पुणे स्थित भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान का अध्यक्ष बनाया गया है। इस बात की घोषणा शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री ने अभिनेता को जिम्मेदारी के लिए बधाई भी दी है। 

केंद्रीय मंत्री ने लिखा, “अभिनेता माधवन को एफटीआईआई के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई। मुझे यकीन है कि आपका विशाल अनुभव और मजबूत नैतिकता इस संस्थान को समृद्ध करेगी, सकारात्मक बदलाव लाएगी और इसे उच्च स्तर पर ले जाएगी। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।”

आर माधवन हिंदी और साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने अब तक कई हिंदी और तमिल फिल्मों में काम किया है। उन्होंने कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 1997 में अंग्रेजी फिल्म इन्फर्नो से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। माधवन ने हिंदी और तमिल फिल्मों में अच्छा प्रदर्शन करके अपना विशेष प्रशंसक आधार बनाया और बनाए रखा। वह राजू हिरानी की 'थ्री इडियट्स' में भी नजर आए। फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' में उनका किरदार आज भी दर्शकों को याद है।

रोकेट्री: द नम्बी इफेक्ट को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 

हाल ही में 69वे राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड की घोषणा हुई है। इसमें अभिनेता की निर्देशित और अभिनीत रोकेट्री: द नम्बी इफेक्ट को राष्ट्रीय अवार्ड मिला है। बेस्ट फिल्म की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।