logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

सर्वे पर सीएम की सफाई: बोले उन्हें और देवेंद्र दोनों के काम को जनता ने पसंद किया


मुंबई: शिवसेना द्वारा दिए गए विज्ञापन और उस पर शुरू हुए विवाद को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बयान दिया है.मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा की जिस सर्वे के आधार पर यह विज्ञापन दिया गया है उसमे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भी जनता ने पंसद किया है.शिवसेना द्वारा दिए गए इस विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिंदे की फोटो है इससे उपमुख्यमंत्री की तस्वीर नदारद है बस इसमें फडणवीस के नाम का जिक्र है और सर्वे में उन्हें मिले सर्वे के प्रतिशत का जिक्र है.इस सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को 30.2% जबकि शिवसेना को 16.2 % जनता ने पसंद किया है.पार्टी की पसंद को लेकर सर्वे में भले ही भाजपा शिवसेना से ऊपर हो लेकिन मुख्यमंत्री की पसंद के लिए शिंदे को फडणवीस से ऊपर बताया गया.इस विज्ञापन के अनुसार सर्वे में मुख्यमंत्री पद के लिए 26.1 % जनता ने एकनाथ शिंदे को पसंद किया है जबकि देवेंद्र फडणवीस को 23.2% मत मिले है.इस सर्वे के बाद विपक्ष के निशाने पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे है.इस विज्ञापन को शिंदे की राजनीतिक महत्वाकांक्षा के तौर पर विपक्ष प्रस्तुत कर रहा है.

इस विज्ञापन को लेकर एकनाथ शिंदे ने जो बयान दिया है उसमे उन्होंने कहा है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उनकी सरकार बेहतर काम कर रही है.यह डबल इंजन की सरकार है केंद्र सरकार महाराष्ट्र के परियोजनाओं को न सिर्फ मंजूरी दे रही है बल्कि निधि भी उपलब्ध करवा रही है.महाराष्ट्र भर में प्रोजेक्ट को गति मिल रही है.सर्वे में मुझे और देवेंद्र दोनों को पसंद किया गया है इसके लिए जनता का आभार,मै और देवेंद्र फडणवीस दोनों राज्य का नेतृत्व कर रहे है.हम राज्य का सर्वांगीण विकास कर रहे है.मंत्रिमंडल को साथ लेकर हम राज्य का विकास कर रहे है.लोग हमारा काम देख रहे है रास्ते पर उतर कर काम कर रहे है.जनता को जो विकास चाहिए वो मिल रहा है.इसलिए राज्य की जनता ने सर्वे के माध्यम से मुझे और फडणवीस को पंसद किया है.अब हमारी जवाबदारी और बढ़ गयी है.हमारे कामों का फायदा जनता को होगा।हमारा गठबंधन मजबूती से काम कर रहा है.