logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

शरद पवार ने प्रफुल्ल पटेल पर धोखा देने का लगाया आरोप, सांसद ने बयान पर बोलने से किया इनकार


मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने अपने विश्वासपात्र रहे प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे पर धोखा देने का आरोप लगाया है। इसी के साथ उन्होंने दोनों पर कार्रवाई करने की बात कही है। पवार के कार्रवाई करने वाले बयान पर पटेल ने बोलने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि, "सरकार में शामिल होने का निर्णय सामूहिक रूप से लिया गया है।"

पवार के दिए बयान को लेकर पूछे सवाल पर बोलते हुए पटेल ने कहा, "हमारे नेता शरद पवार ने जो भी कहा है मैं उस पर कोई भी टिप्पणी नहीं करूंगा। वे हमारे लिए सम्माननीय हैं और हमेशा रहेंगे। जैसा अजित पवार ने कहा कि हमने जो भी फैसला लिया है वो पार्टी के तौर पर लिया है, सामूहिक निर्णय लिया है। किसी पर कोई दबाव नहीं है।"

क्या कहा था शरद पवार ने?

अजित पवार सहित अन्य विधायकों के मंत्रिमंडल में शामिल होने और प्रेस वार्ता के बाद शरद पवार ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे पर धोखा देने का आरोप लगाया। पवार ने कहा, "अध्यक्ष होने के नाते मैंने प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को नियुक्त किया था लेकिन उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का पालन नहीं किया। पार्टी का अध्यक्ष होने के नाते मुझे उनके खिलाफ कुछ कार्रवाई करनी होगी।"