logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

एसटी महामंडल में 17,450 ड्राइवरों और सहायकों की होगी भर्ती, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने दी जानकारी; दो अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना


मुंबई: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने 17,450 चालक और सहायक पदों के लिए संविदा पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। यह फैसला विभाग में जल्द ही 8,000 नई बसें शामिल करने की योजना के मद्देनजर लिया गया है, ताकि सुचारू बस सेवाएँ सुनिश्चित की जा सकें। दो अक्टूबर को भर्ती प्रक्रिया का विवरण जारी किया जाएगा। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस बात की घोषणा की।

राज्य परिवहन विभाग की 300 वी वार्षिक बैठक परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसटी महामंडल को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें नई बसों और नई भर्तियों पर निर्णय लिया। बैठक की जानकारी देते हुए सरनाईक ने एक्स पर लिखा, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने 17,450 ड्राइवरों और सहायकों की संविदा पर भर्ती करने का फैसला किया है। भविष्य में 8,000 नई बसें शामिल होने से मानव संसाधन की बढ़ती जरूरत को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

परिवहन मंत्री ने आगे लिखा कि, यह भर्ती तीन साल की अवधि के लिए होगी और इसके लिए 2 अक्टूबर से ई-निविदा प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया छह क्षेत्रीय डिवीजनों में पूरी की जाएगी। इस भर्ती से राज्य के हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा और चयनित उम्मीदवारों को न्यूनतम 30,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा।  परिवहन मंत्री ने राज्य के इच्छुक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील भी की है।