logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

अजित पवार सहित बागी विधायकों को उद्धव गुट ने बताया भ्रष्ट, प्रियंका चतुर्वेदी बोली- जो जेल गए, वह ले रहे शपथ


मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हो गया है। कल तक नेता प्रतिपक्ष रहे अजित पवार 24 घंटे के अंदर राज्य के उपमुख्यमंत्री बन गए। केवल अजित पवार ही नहीं  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के आठ और विधायक भी शामिल हुए हैं। बीते साल शिवसेना में हुई फूट के एक साल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में बगावत हो गई है। अजित पवार के इस बगावत पर उद्धव ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। पार्टी सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मंत्री लेने वाले विधायकों को भ्रष्ट बताते हुए कहा कि, “जो जेल गए, वह ले रहे शपथ।”

चतुर्वेदी ने बीजेपी पर निशाना साधाते हुए कहा है कि, "भाजपा देश में वैचारिक गठबंधन की बात करने वाली आखिरी पार्टी होनी चाहिए। वे सिर्फ राजनीतिक अवसरवादी हैं, जो किसी भी कीमत पर सत्ता चाहते हैं। महाराष्ट्र में जो विधायक भ्रष्ट थे और जेल गए थे, अब मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।"

जनता इसे नहीं करेगी बर्दास्त 

वहीं इस पुरे राजनीतिक घटना क्रम पर संजय राउत ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, "कुछ लोगों ने महाराष्ट्र की राजनीति को साफ़ करने का बीड़ा उठाया है, उन्हें अपना काम करने दीजिए। मेरी अभी शरद पवार से बात हुई। उन्होंने कहा, "मैं मजबूत हूं। हमें लोगों का समर्थन प्राप्त है। हम उद्धव ठाकरे के साथ मिलकर सब कुछ फिर से खड़ा करेंगे।" जी हां, लोग इस गेम को ज्यादा दिनों तक बर्दाश्त नहीं करेंगे।" अपने दूसरे ट्वीट में राउत ने कहा, “बीजेपी उन्हें जेल भेजने वाली थी। वह मंत्री पद की शपथ दिला रहे हैं।”