logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र में होता है भारत का 90 प्रतिशत वाइन उत्पादन, नासिक बना भारत का वाइन कैपिटल, 2021 में राज्य को मिला 23 करोड़ रुपये का राजस्व


मुंबई: द इंटरनेशनल स्पिरिट्स एंड वाइन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ISWAI) की रिपोर्ट के अनुसार, नासिक शहर भारत की वाइन राजधानी के रूप में उभरा है। वर्तमान में भारत का 90 प्रतिशत वाइन उत्पादन महाराष्ट्र में होता है और इसके कारण राज्य में वाइन पर्यटन भी बढ़ा है। 

एसोसिएशन द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट इकोनॉमिक वैल्यू ऑफ द इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज इंडस्ट्री में इसका जिक्र किया गया है। वाइन उद्योग का पता लगाने और वाइन फेस्टिवल आदि में भाग लेने के लिए हर साल साढ़े तीन लाख से अधिक पर्यटक नासिक जिले में आते हैं।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 में राज्य को एक्साइज ड्यूटी और वैट से करीब 23 हजार करोड़ का राजस्व मिला। इसने महाराष्ट्र को उन शीर्ष पांच राज्यों में शुमार कर दिया है जो शराब की बिक्री से सबसे अधिक राजस्व एकत्र करते हैं।

एसोसिएशन की सीईओ नीता कपूर ने कहा कि महाराष्ट्र में साढ़े दस हजार से ज्यादा शराब की दुकानें हैं और शराब उद्योग ने बड़ी मात्रा में रोजगार पैदा किया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, इसलिए, नासिक के साथ-साथ उत्तरी महाराष्ट्र के गंगापुर, गंगावणे, गिरना, सावरगांव शहरों को भी वाइन पर्यटन से काफी फायदा हुआ है।