logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र में 1 जून से अब तक दर्ज की गई औसत की 96 फीसदी बारिश


नागपुर: मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 1 जून से अब तक देश में औसत की 94 फीसदी और महाराष्ट्र में 96 फीसदी बारिश दर्ज की गई है. जहां कोंकण में औसत से 110 प्रतिशत वर्ष दर्ज की गई है. वहीं मध्य महाराष्ट्र में 87 प्रतिशत, मराठवाड़ा में 87 प्रतिशत और विदर्भ में 97 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है.

राज्य के 9 जिले औसत से अधिक बारिश की कमी का सामना कर रहे हैं और सांगली में 1 जून से अब तक औसत की केवल 56 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है. सतारा में औसत की 62 फीसदी बारिश दर्ज की गई है जबकि सोलापुर में औसत की 68 फीसदी बारिश दर्ज की गई है.

बीड में औसत की 77 फीसदी, संभाजीनगर में 87 फीसदी, उस्मानाबाद में 71 फीसदी, जालना में 67 फीसदी, हिंगोली में 76 फीसदी बारिश दर्ज की गई है.

वहीं, अगस्त 2023 के महीने के दौरान पूरे विदर्भ में सामान्य 297.1 मिमी के मुकाबले 144.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है. अकोला में औसत की 75 फीसदी बारिश दर्ज की गई जबकि अमरावती जिले में औसत की 73 फीसदी बारिश दर्ज की गई. 

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह राज्य से मानसून की विदाई शुरू हो जायेगी.