logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

पारडी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में आदित्य ठाकरे का पोस्ट, CM शिंदे पर कसा तंज, मुख्यमंत्री को कहा बेशर्म और गद्दार


मुंबई: शहर के पारडी पुलिस थाना अंतर्गत रविवार दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। इस घटना में आरोपी ने 8 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी को अंजाम देकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया। घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश का माहौल है। इस घिनौने कृत्य ने पुलिस दल में खलबली मचा दी।

वहीं, आज बुधवार को शिवसेना उद्धव गुट के युवा सेना अध्यक्ष  आदित्य ठाकरे ने एक्स पर पोस्ट कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बेशर्म और गद्दार बताते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर कई आरोप लगाए हैं। अब आदित्य ठाकरे के पोस्ट के बाद इस विषय पर राजनीति गरमा गई है। 

आदित्य ठाकरे ने X पर पोस्ट साझा कर लिखा, “महाराष्ट्र के लिए, अवैध और बेशर्म मुख्यमंत्री, गद्दार मिंधे, प्रशासन के बारे में जितना संभव हो उतना अनभिज्ञ हैं। वे अपने फोटो खिंचवाने के जुनून के लिए अभिनेताओं को आमंत्रित करने में व्यस्त हैं।” 

ठाकरे ने आगे लिखा, “उन्होंने राज्य को अव्यवस्था में डूबने के लिए छोड़ दिया है। गृह मंत्री डर्टी पॉलिटिक्स में व्यस्त हैं।” आदित्य ठाकरे के इस ट्वीट के बाद फिर से महिलाओं और मासूम बच्चियों के शोषण के मामले में देश में राजनीति गरमा गई है। अब इस पोस्ट पर क्या प्रतिक्रियाएं आती हैं, यह देखने का इंतजार है।