logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

विज्ञापन विवाद: नाराजगी की चर्चाओं के बीच बोले फडणवीस- हमारी दोस्ती की चिंता करने की जरुरत नहीं, यह मजबूत


पालघर: महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) में सब सही नहीं चलने की बात कही जा रही है। हाल ही में शिंदे गुट की तरफ से छपवाए गए विज्ञापन को लेकर भाजपा (BJP) और शिवसेना (Shivsena) में नाराजगी की बात सामने आई। इसी नाराजगी को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Dcm Devendra Fadnavis) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, “ किसी को हमारी दोस्ती की चिंता करने की जरुरत नहीं। एक विज्ञापन और बयान से सरकार में फूट नहीं पड़ने वाली।” 

फडणवीस “राज्य सरकार आपले द्वारे” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार को पालघर पहुंचे थे। जहां नागरिको को संबोधित करते हुए यह बात कही। उपमुख्यमंत्री ने कहा, “अभी मैं और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक ही हेलीकॉप्टर से उतरे। तभी एक मीडिया का साथी आया और कहा कि, आप दोनों एक साथ आएं हैं। कैसा लग रहा है? हमारा साथ 25 साल का है। पिछले के साल में यह और मजबूत हुआ है, इसलिए किसी को हमारी दोस्ती की चिंता करने की जरुरत नहीं है। हम आज भी एक है और कल भी एक रहने वाले हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “कारण हमने सरकार तैयार कुर्सी तोड़ने या पद पाने के लिए नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन में गुणात्मक बदलव के लिए यह सरकार तैयार की है। इसलिए एक विज्ञापन और किसी के बयानबाजी से इस सरकार में कुछ नहीं होगा।”

महाविकास अघाड़ी पर हमला बोलते हुए फडणवीस ने कहा, “यह पिछली सरकार नहीं है, जहां भाषण देने के लिए एक दूसरे की कॉलर पकड़ी जाती थी। यह सरकार सामन्य लोगों के लिए काम करने वाली सरकार है और जब तक नागरिकों के जीवन में बदलाव नहीं होगा तब तक हमारी सरकार काम में लगी रहगी।”