logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का पंचनामा बनाने का दिया आदेश


नंदुरबार: कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने कहा कि पिछले सप्ताह राज्य में हुई बेमौसम बारिश से हुए नुकसान का पंचनामा बनाने के आदेश कलेक्टरों और कृषि अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने नंदुरबार तहसील के क्षतिग्रस्त ठाणेपाड़ा में प्याज के खेत का निरीक्षण करने के बाद यह आदेश दिया।  

इस दौरान कृषि मंत्री कोकाटे ने कहा कि इस बारिश से राज्य के 24 जिले और 103 तहसीलें प्रभावित हुई हैं और आठ दिन में पंचनामा कर नुकसान का आंकड़ा पता चल जाएगा।

कोकाटे ने कहा कि वे सहायता के संबंध में मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि साथ ही प्याज की फसल को लेकर केंद्र से मदद मांगने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रस्ताव भेजा जाएगा।