logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

नागपुर सहित आठ शहरों में लॉन्च हुए एयरटेल 5G प्लस, जानें कितनी है शुरूआती पैक की कीमत


मुंबई: देश की दूसरी सबसे बड़ी नेटवर्क प्रोवाइडर कंपनी एयरटेल ने अपनी 5G सर्विस को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने शुरुआत में आठ शहरों में अपनी 5G प्लस की सेवाओं को शुरू किया है। इन शहरों में नागपुर, मुंबई, दिल्ली,चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी और वाराणसी हैं। इसी के साथ एयरटेल ऐलान किया है कि, ग्राहक बिना सिमा कार्ड बदले 5G प्लस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

भारती एयरटेल के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर गोपाल विट्टल ने कहा कि, "हमारी 5जी सर्विस का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को सीम कार्ड बदलना नहीं पड़ेगा। किसी भी 5जी हैंडसेट और मौजूद सीमकार्ड पर उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार फिलहाल 4जी प्लान की कीमत पर ही ग्राहक 5जी का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

उन्होंने कहा, "एयरटेल 5जी प्लस आने वाले वर्षों में लोगों के कम्युनिकेशन, रहने, काम करने, जुड़ने और खेलने के तरीके को फिर से परिभाषित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। एयरटेल 5जी प्लस एक ऐसी टेक्नोलॉजी पर चलता है जिसे दुनिया में सबसे डेपलप इकोसिस्टम कहा जाता है। यह सुनिश्चित करेगा कि भारत में सभी 5G स्मार्टफोन एयरटेल नेटवर्क पर बिना किसी दिक्कत के काम करें।"

विट्ठल ने बताया, "यूजर्स एयरटेल 5जी प्लस से हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फोटोज को तुरंत अपलोड करने जैसे काम सुपरफास्ट स्पीड से कर सकेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "यूजर्स के अनुभव को और बेहतर करने के लिए हमने 5जी सेवा शुरू की है और यह पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है।" 

इतनी होगी रिचार्ज की कीमत

प्लान          डाटा                                                        समय 

249          2 जीबी डाटा और फ्री कॉलिंग                     24 दिन

499          6 जीबी डाटा और फ्री कॉलिंग                     56 दिन

1,699      24 जीबी डाटा और फ्री कॉलिंग                   365 दिन