logo_banner
Breaking
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

अपने दम पर लड़ेंगे मनपा सहित जिला परिषद् चुनाव, अजित पवार ने की घोषणा


पुणे: लोकसभा के बाद राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। चुनाव की घोषणा से पहले तमाम राजनीतिक दलों में बैठक सहित कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू है। सभी दल चुनाव से पहले संगठन को मजबूत कर लेना चाहते हैं। इसी बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अजित पवार ने बड़ा ऐलान किया है। पवार ने कहा कि, मनपा सहित तमाम स्थानीय स्वराज संस्था में अपने दम पर लड़ेंगे।" 

पुणे जिले की क़स्बा विधानसभा सीट पर रविवार एनसीपी के कार्यकर्ताओं की बैठक थी। इस बैठक में अजित पवार बैठक में शामिल हुए। जहां उन्होंने कार्यर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि,हालांकि, दो महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में वह महायुति के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अजित पवार ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने ऐलान किया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव तो महायुति के तौर पर लड़ेंगे, लेकिन स्थानीय स्वशासन चुनाव वह अपने दम पर लड़ेंगे।

पिछले दो साल से राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव नहीं हुए हैं. इसलिए हर राजनीतिक दल के कार्यकर्ता सोच रहे हैं कि ये चुनाव कब होंगे. लोकसभा चुनाव तीन पार्टियों बीजेपी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मिलकर लड़ा था। इस चुनाव में महायुति अपेक्षित सीटें नहीं जीत सका. इसलिए राजनीतिक गलियारे में संभावना जताई जा रही थी कि, आगामी विधानसभा चुनाव तीनों दल एक साथ न होकर अलग-अलग लड़ें।