logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

Ajit Pawar Death: अंतिम संस्कार आज, बारामती के गायत्री प्रांगण में होगा अंतिम संस्कार; पीएम मोदी, अमीत शाह सहित बड़े नेता होगें शामिल


पुणे: महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरा देश आज शोक और सन्नाटे में डूबा हुआ है। एक दर्दनाक विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ राजनीतिक नेता अजीत पवार के निधन की खबर ने देश को झकझोर कर रख दिया है। आज गुरुवार को सुबह 11 बजे बारामती के गायत्री प्रांगण मैदान में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहेंगी। अजीत पवार के जाने से महाराष्ट्र की राजनीति में एक गहरा और अपूरणीय शून्य पैदा हो गया है।


महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत पवार का 28 जनवरी 2026 को विमान हादसे में निधन हो गया। मुंबई से बारामती जा रहा Learjet 45 विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अजीत पवार समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

आज 29 जनवरी को सुबह 11 बजे बारामती के गायत्री प्रांगण या विद्या प्रतिष्ठान मैदान में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित देशभर के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

पार्थिव शरीर पहले काटेवाड़ी गांव में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां हजारों समर्थकों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गदिमा सभागार से विद्या प्रतिष्ठान मैदान तक अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। महाराष्ट्र सरकार ने उनके निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। बारामती और आसपास के इलाकों में माहौल पूरी तरह शोकाकुल है।

छह बार उपमुख्यमंत्री रह चुके अजीत पवार ने 11 बार राज्य का बजट पेश किया और सहकारिता, कृषि व खेल क्षेत्र में अहम योगदान दिया। आज उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी जाएगी जिसे महाराष्ट्र की राजनीति में एक युग का अंत माना जा रहा है।