logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

राष्ट्रवादी के चुनाव चिन्ह पर अजित पवार के दल ने किया दावा


मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर अजित पवार के गुट ने दावा किया है.अजित पवार का साथ देने वाले प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी के नेताओं के साथ शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर जानकारी दी की 30 जून को ही चुनाव आयोग के समक्ष चिन्ह को लेकर हमारी ओर से याचिका दाखिल की गयी है.पटेल ने कहा की अब जब तक चुनाव आयोग का निर्णय नहीं आ जाता कोई भी हम पर कार्रवाई नहीं कर सकता। पटेल के मुताबिक उन्होंने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर अजित पवार को पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर चुना है जबकि वो खुद कार्यकारी अध्यक्ष बने है.पटेल ने शरद पवार द्वारा पार्टी के नाम पर ली गयी बैठक को अनधिकृत क़रार दिया है.
अजित पवार के गुट को असली पार्टी बताते हुए पटेल ने शरद पवार गुट के फैसलों को अनधिकृत करार दिया। उन्होंने कहा की बीते कई वर्षो से चुनाव ही नहीं हुआ है.राष्ट्रवादी पार्टी के संगठन में नियमों की अवहेलना हुई है.अजित पवार ही हमारे नेता है.इसकी जानकारी हमने विधानसभा अध्यक्ष को भी दी है.संगठन में नई नियुक्तियों के लिए हमने चुनाव आयोग को निवेदन देकर अनुमति मांगी है.ऐसे में महाराष्ट्र के हमसे जुड़े 9 विधायकों के निलंबन का कोई अर्थ ही नहीं है.राजनीतिक दल आखिर किसका है यह फैसला सिर्फ चुनाव आयोग ही ले सकता है.जब तक हमारी याचिका पर कोई निर्णय नहीं होता है तब तक किसी तरह की कोई कार्रवाई का मतलब ही नहीं है.हमारे साथ विधायकों की अधिक संख्या है.