logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

अजित पवार ने पार्टी और सिंबल पर ठोका दावा, कहा- सभी विधायकों के समर्थन से सरकार में हुए शामिल


मुंबई: शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल होने के बाद अजित पवार ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा, "हमारे साथ सभी नेताओं और विधायकों का समर्थन है। हमने मिलकर यह निर्णय लिया है।" इसी के साथ उन्होंने आगे कहा कि, हमारे अधिकांश विधायक हमारे फैसले से संतुष्ट हैं। हमने NCP पार्टी के साथ इस सरकार का समर्थन किया है। हम सभी चुनाव NCP के नाम पर ही लड़ेंगे।"

पवार ने कहा, "आज हमने महाराष्ट्र सरकार को समर्थन देने का फैसला किया है और मंत्री पद की शपथ ली है। विभागों पर बाद में चर्चा होगी। राष्ट्रीय स्तर पर सभी पहलुओं पर विचार करते हुए हमने ये फैसला लिया है।" उन्होंने कहा, “हमने NCP के लगभग सभी विधायकों के साथ शिंदे-फडणवीस सरकार के साथ आने का फैसला लिया। हमने आज शपथ ली और अगले विस्तार में कुछ अन्य मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।”

पवार ने आगे कहा, "कई लोग हमारी आलोचना करेंगे परन्तु हम उसे महत्व नहीं देते। हम महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे। इसीलिए हमने यह निर्णय लिया है। हमारे अधिकांश विधायक हमारे फैसले से संतुष्ट हैं। हमने NCP पार्टी के साथ इस सरकार का समर्थन किया है। हम सभी चुनाव NCP के नाम पर ही लड़ेंगे।" उन्होंने कहा, “कुछ विधायकों से इस वक़्त संपर्क नहीं हो पा रहा क्योंकि वे देश से बाहर हैं लेकिन मैंने उन सभी से बात की है और वे हमारे फैसले से सहमत हैं।”

नागालैंड में भी भाजपा के साथ 

भाजपा के जाने के निर्णय का बचाव करते हुए नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री ने कहा, "पहले नागालैंड में एनसीपी के 7 विधायक थे और पार्टी के फैसले पर सभी विधायक बीजेपी के साथ चले गए थे।" उन्होंने कहा, "अगर हम नागालैंड में बीजेपी के साथ जा सकते हैं तो यहां भी बीजेपी के साथ क्यों नहीं जा सकते। हम महाराष्ट्र की भलाई के लिए सब कुछ करेंगे।"