logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

अंधेरी उपचुनाव: भाजपा-शिंदे गुट ने उम्मीदवार का किया ऐलान, पूर्व विधायक मोरारजी पटेल होंगे प्रत्याशी


मुंबई: केंद्रीय चुनाव आयोग ने अँधेरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव की घोषणा होते है भारतीय जनता पार्टी और शिंदे गुट ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान भी कर दिया है। जिसके तहत पार्टी ने अपने पूर्व विधायक मोरारजी पटेल को आगामी उपचुनाव के लिए गठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया है। इसी के साथ पार्टी ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।

चिन्ह नहीं होने के कारण भाजपा का उम्मीदवार

2019 के विधानसभा चुनाव ने यह सीट शिवसेना कोटे में गई थी। जिसके कारण एकनाथ शिंदे गुट इस सीट पर अपना दावा ठोका था। हालांकि, चुनाव आयोग से चुनाव चिन्ह नहीं मिलने के कारण भाजपा ने अपना उम्मीदवार उतारा है।

शिवसेना विधायक की मौत से खाली हुई सीट

शिवसेना विधायक रमेश लटके का 12 मई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिसके कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। 2019 में शिवसेना-भाजपा गठबंधन के दौरान, भाजपा के पूर्व पार्षद मुरजी पटेल ने निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा क्योंकि यह सीट शिवसेना के खाते में गई थी। हालांकि लटके ने उन्हें 16965 मतों से हराया था, लेकिन वह 45808 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

उपचुनाव का बीएमसी चुनाव पर पड़ेगा असर

बीजेपी इस उपचुनाव को जीतकर बड़ा सन्देश देना चाहती है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की राय है कि शिवसेना के बंटवारे के बाद पहले उप चुनाव में अगर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का उम्मीदवार हार जाता है, तो इससे मुंबई नगर निगम चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ेगा।